पटना:चिरैयाटांड पुल पर सेना के अरुण राय को लूट के दौरान गोली चलाने वाला दो अपराधी गिरफ्तार

पटना
गांधी मैदान थाना अंतर्गत 11 मार्च को चिरैयाटांड पुल पर सेना के जवान को अपराधियों ने गर्दन में गोली मारकर जख्मी कर दिया था
आज इस मामले में दो अपराधियों को पटना पुलिस ने धर दबोचा है।
दरअसल उसी दिन पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र में इन अपराधियों द्वारा मोबाइल लूट कांड को अंजाम दिया गया था
और उसके बाद यही अपराध है चाय पीने के लिए पटना स्टेशन जाने का प्लान बनाते हैं
उसी दरमियान चिरैया टार पुल पर इन्हें एक व्यक्ति आता दिखाई देता है
उस व्यक्ति से भी इन लोगों ने मोबाइल छिनतई का प्रयास करते हैं और जब उस व्यक्ति ने इसका विरोध किया तो7 से 8 की संख्या में मौके पर मौजूद अपराधियों ने तत्काल उस व्यक्ति को गर्दन में गोली मार दी
वह व्यक्ति कोई और नहीं सेना का जवान जिसे अपराधियों ने गोली मारी थी….
एसएसपी मनु महाराज ने बताया की इस मामले में दो अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगी हुई, इस पूरे घटना का मास्टरमाइंड कन्हैया नाम का अपराधी बताया जा रहा है
जो पूर्व में भी जेल जा चुका जो पटना के गांधी मैदान थाना अंतर्गत पार्क रोड का रहने वाला बताया जाता हैं
वहीं दूसरी और एसएसपी ने बताया कि दिनांक 14. 3.18 को सलीमपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मनीष कुमार नामक एक दूध व्यवसाय को अपराधियों ने गोली मार हत्या कर दी थी।
इस मामले में मनीष की हत्या सुपारी किलर द्वारा कराई गई थी ।
घटना के महज 72 घंटे के अंदर पटना पुलिस की टीम ने घटना के साजिश एवं घटना में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया ।
घटना में शामिल सुपारी किलर सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया
और घटना में उपयोग किए गए देसी कट्टा और सुपारी की रकम को भी बरामद कर लिया गया |
एसएसपी ने बताया अनुसंधान के क्रम में यह पता चला इस कांड में टुनेश्वर यादव पिता स्वर्गीय श्याम सुंदर यादव हत्याकांड में उसने ही सुपारी देकर मनीष की हत्या कॉन्ट्रैक्ट किलर द्वारा करवा दी |
10 साल मृतक दूध व्यवसाय मनीष कुमार के परिवार की एक महिला के साथ इनका अंतरंग संबंध था
जिसका विरोध मृतक मनीष कुमार हमेशा किया करते थे और इसी कारण मनीष कुमार की हत्या करने के लिए ₹100000 की सुपारी सुबोध कुमार नामक अपराधी को दी थी |
इस मामले में गिरफ्तार अपराधियों के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए दो मोटरसाइकिल सुपारी की रकम में से 25000 रु, 4 मोबाइल, 4 देसी कट्टा, और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए है |
—–
रिपोर्ट -सुमित भगत सन्नी




Recent Comments