सिवान :स्कॉर्पियो की ठोकर से बाइक सवार की मौत पर गुस्साये लोगों ने की सड़क जाम
#पुलिस प्रशासन ने चटकाई लाठियां,भगदड़
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सिवान
तरवारा:सड़क दुर्घटना के बाद आक्रोशित प्रेमरेमन टोला के ग्रामीणों ने मुआवजे को लेकर तीन घंटे तक सिवान मलमलिया मुख्य मार्ग के माधोपुर गांव के समीप सड़क जाम कर प्रशासन विरोधी नारे लगा रहे थे। प्रशासन ने सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चटकाई लाठियां जिसके बाद प्रदर्शन करने वालों लोगों में भगदड़ मच गया।लोगों का कहना था कि डीएम-एसपी घटनास्थल पर आए तभी जाम हटाया जाएगा इसकी सूचना जीबीनगर इंस्पेक्टर ललन कुमार सिंह ने एएसपी कार्तिकेय शर्मा तथा एसडीएम अमन कुमार समीर को दिया।इसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना शुरु कर दिया।पुलिस ने आक्रोशित लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पुलिस ने दस मोटरसाइकिल तथा सात लोगों को गिरफ्तार किया। इस प्रकार ललन कुमार ने कहा कि सड़क जाम करने वालों की वीडियोग्राफी करा ली गई है वीडियोग्राफी से पहचान करने के बाद उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी ताकि आने वाले दिनों में सड़क दुर्घटना के बाद सड़क जाम करने का सिलसिला खत्म हो जाए सड़क जाम करने वालों को हर हाल में बख्शा नहीं जाएगा