धूमधाम के साथ मनाया गया अन्नप्राशन दिवस
पानापुर (सारण)शनिवार को प्रखण्ड क्षेत्र के आँगनबाड़ी केंद्र भोरहाॅ कोड संख्या 85 पर बडे ही उत्साह पूर्वक अन्नप्राशन दिवस मनाया गया ।इस अवसर सेविका राजकुमारी देवी ने छः माह से अधिक उम्र के बच्चों को ऊपरी आहार के रूप खिचड़ी, सूजी का हलवा,खीर तथा फल आदि मसल कर खिलाया।नन्हें बच्चों ने बड़े हीं चाव से उन सब चीजों का स्वाद लिया।सेविका ने उपस्थित बच्चों की माताओं तथा अभिभावकों को बताया कि इन नन्हें नौनीहालों के सर्वांगीण विकास के लिए ऊपरी आहार बहुत जरूरी है ।घर में बननेवाले सभी खाने की चीजेंं बच्चों को मसल कर दिन में तीन चार बार आवश्यक खिलाएं ।मौके पर सहायिका रजान्ति देवी सहित बच्चों के माताएं एवं अभिभावक उपस्थित थी।