ड्राइवर को ट्रक ने कुचला, ज़ख़्मी ड्राइवर इलाज के लिये पटना रेफर
मढ़ौरा (सारण ) छपरा-मशरख मुख्य पथ पर गौरा ओपी क्षेत्र के हाथिसार कोरर के पास सड़क दुर्घटना में विशेष रूप से घायल जख्मी ड्राइवर की इलाज के लिये पटना रेफर कर दिया गया हैं । खबर हैं की पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही ज़ख़्मी ड्राइवर ने दम तोड़ा दिया। बताया जाता हैं की दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगो ने इलाज हेतु छपरा भेजा औऱ गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार छपरा की तरफ से भरी वाहन ट्रेलर गाड़ी आ रही थी और अपने साइड में सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करके जैसे जी ड्राइवर गेट खोल कर सड़क के किनारे उतरा की पीछे आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ड्राइवर कुशीनगर के रामसगरा निवासी 38 वर्षीय बिगल महम्मद बताया जाता है।




Recent Comments