नगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय में नये कार्यपालक पदाधिकारी के योगदान पर हुआ स्वागत
परसा(सारण)-नगर पंचायत परसा बाजार कार्यालय में नये कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में संदीप कुमार ठाकुर ने योगदान दिया।कार्यपालक पदाधिकारी ने योगदान के उपरांत पत्रकार को बताया कि सरकार के योजनाओ को जन जन तक पहुचना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।सबी वार्ड पार्षदों के सहयोग से नप क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जायेगा।ताकि क्षेत्र के जनता को सम्पूर्ण लाभ मिल सके।योगदान के दौरान नये पदाधिकारी अभिनन्दन तथा पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का बिदाई किया गया।इस मौके पर नप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विनोद दास थानाध्यक्ष सुरेश कुमार अंचल पादधिकारी राम भजन राम जेई गौतम कुमार उपमुख्य पार्षद सत्येन्द्र राय पार्षद पुनीत महतो शिवप्रसाद राय शिवकुमार सिंह कुशवाहा अशोक कुमार पार्षद प्रतिनिधि रामनरेश राय जगदीश शर्मा मोहम्मद करमुल्लाह रघुवंश राय शलेन्द्र कुमार राय आदि ने पुष्पगुच्छा तथा फूल माला पहनाकर नये एक कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत तथा दूसरा कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का बिदाई किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियो ने मनीष कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि न्याय के साथ क्षेत्र का बिकास कर एक मिशाल पेश किये जाने की बातें कही गई।