छपरा के पत्रकार से मारपीट के आरोपित हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
⏺️छपरा : जिले के खैरा थाना क्षेत्र के खैरा में पत्रकार से मारपीट के आरोपित हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।मालूम हो खबर प्रकाशन को लेकर 25 सितम्बर को वेब पत्रकारों के संगठन डब्ल्यूजेएआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और पत्रकार संजय कुमार पांडेय पर हमला कर एक ब्यक्ति द्वारा घायल कर दिया गया था।जिसको लेकर पीड़ित पत्रकार ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था।

इस मामले में बताया गया है कि 21 सितम्बर को खैरा थाना परिसर मे नगरा अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार तथा खैरा थानाध्यक्ष द्वारा भूमि विवाद सम्बन्धी जनता दरबार लगा था जिसमे खैरा पंचायत के वार्ड 12 में कन्हैया सिंह द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण का मामला ग्रामीणों ने उजागर किया था।न्यूज प्रकाशन के बाद अंचलाधिकारी मुन्ना कुमार एवं खैरा थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार सिंह द्वारा रोक लगाया गया। इस न्यूज के प्रकाशन से नाराज उक्त व्यक्ति ने पत्रकार संजय कुमार पांडेय पर जान मारने की नीयत से 25 सितम्बर को उनके घर पर जाकर उनपर हमला किया।उसके बाद सारण जिले के सभी पत्रकारों एवं राज्य तथा देश स्तर के पत्रकार संघो के प्रतिनिधियों के शिष्ट मंडल द्वारा सारण पुलिस कप्तान हरकिशोर राय से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस कप्तान ने त्वरित कार्यवाई करते हुए थानाध्यक्ष खैरा को गिरफ्तारी का निदेश दिए। थानाध्यक्ष बिमलेश कुमार सिंह एवं केस के आई ओ ए एस आई मिथिलेश कुमार द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए उक्त व्यक्ति को सोमबार के दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उक्त व्यक्ति खैरा ग्राम निवासी स्व रामप्रवेश सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह बताए जाते है।




Recent Comments