मांझी(सारण)। मांझी थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया।जबकि दूसरा कारोबारी भागने में सफल रहा।गिरफ्तार कारोबारी गुर्दाहाँ खुर्द गांव निवासी अशोक चौधरी बताया जाता है।थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि देशी शराब की बिक्री की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर गुर्दाहाँ खुर्द गांव में छापेमारी की गयी।छापेमारी के दौरान देशी शराब लेकर भाग रहे कारोबारियों में से एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कारोबारी अशोक चौधरी बताया जाता है।जबकि फरार कारोबारी सुरेश चौधरी बताया जाता है।बरामद शराब की मात्रा 6 लीटर बताई जाती है। पुलिस ने हरनारायण छपरा से भी एक शराबी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराबी अमरनाथ यादव बताया जाता है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।