विधायक ने शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया

छपरा : स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने नगर निगम के नगर आयुक्त,उपायुक्त,अपर आयुक्त समेत तमाम अधिकारीयों के साथ बैठक करके शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया.विधायक ने पूछा की नगर निगम में सभी अधिकारीयों के रिक्त पद भर जाने के बाद भी सफाई व्यवस्था मे सुधार क्यों नहीं हो रहा है.काम में गति लाते हुए प्रतिदिन चिन्हित जगहों की सफाई का निर्देश भी विधायक डॉ गुप्ता ने दिया.विधायक ने नगर आयुक्त से पूछा की बरसात के पूर्व नालों के सफाई का क्या प्लान है इसपर अधिकारीयों ने विस्तार पूर्वक अपना प्लान बताया जिसपर विधायक डॉ गुप्ता ने कुछ सुझाव भी दिया.स्पष्ट शब्दो में चरणबद्ध तरीकों से सफाई में सुधार लाने का निर्देश देते हुए विधायक ने कहा की आजकल सोशल मिडिया से लेकर पत्राचार के माध्यम से ज्यादातर शिकायत सफाई पर आ रही है इसका मतलब की कोताही जरूर है.
बैठक के दौरान अस्पताल के आसपास एवं मुख्य मार्केटों में भी सफाई का निर्देश विधायक ने दिया.इसके बाद विधायक ने हथुआ मार्केट में यूरिनल,एवं शौचालय के निर्माण के संबंध में भी जानकारी ली जिसपर नगर निगम के अधिकारीयों ने इसे बहुत जल्दी ही 2 महीनों के अंदर पूरा करने की बात कही.विधायक ने कहा की व्यस्तम इलाका है हथुआ मार्केट इसलिए ये काम निश्चित रूप से होना चाहिए ताकि सीधे तौर पर आमजन को इसका लाभ मिले और एक बड़ी समस्या दूर हो .