मांझा। प्रखंड के माधव हाई स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली।रैली को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया जाता है कि शनिवार को पर्यावरण सुरक्षा को लेकर उक्त विधालय के बच्चों ने प्रखंड कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को पर्यावरण कि रक्षा तथा जल जीवन हरियाली के तहत जल एवं पर्यावरण कि सरंक्षण के लिए जागरूक किया।इस से पहले रैली को बीडीओ अजीत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली स्थानीय बाजार, पुरानी बाजार सहित विभिन्न गावों मे घुमते हुये वापस प्रखंड कार्यालय लाया गया।