मढ़ौरा(सारण) । नपं वार्ड संख्या 14 में एक यूवक का कोरोना रिपोर्ट पोजिटीव आने के बाद मुख्य बाजार के सब्जी बाजार के तरफ का एरिया प्रशासन नें 26 मई की देर रात से सील कर दिया था । प्रशासन ने सील एरिया में किसी का बाहर से अंदर और अंदर से बाहर जाने पर रोक लगा दी थी । इधर स्थानीय लोगों ने सील क्षेत्र का उल्लंघन कर खुद से बांस बल्ली हटाकर आने जाने का रास्ता बना लिया था । बुधवार को लोग सील में लगाये गये बांस बल्ली को उखाड़ कर घर लेकर चले गये थे । इससे इस क्षेत्र में लोगों के आने जाने का साथ ठेला, व्यावसायिक वाहनों , के साथ अन्य वाहनों का आना जाना बेरोक टोक शुरू हो गया था । जिसको लेकर स्थानीय प्रशासन नें फिर से पुलिस बल की मौजूदगी में कांटेन्टमेंट एरिया का दुबारा से सील कराया । सील वाले स्थानों पर पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है । कांटेन्टमेंट एरिया में किसी के भी आने जाने पर कड़ाई से रोक का अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है । सीओ ओमप्रकाश ने बताया कि मामले में थानाअध्यक्ष से सील में लगाये गये बांस बल्ली को हटाकर कानून तोड़ने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने की कारवाई का आग्रह किया गया है । वही इस मामले में थाना अध्यक्ष इस्पेक्टर हीरा लाल प्रसाद ने बताया कि पुलिस बांस बल्ली हटाकर घर ले जाने वालों का पता लगा रही है । कानून का उल्लंधन करने वालों पर समुचित कारवाई की जायेगी ।