
डोरीगंज-:
“””””””””””
डोरीगंज थाना क्षेत्र के छपरा पटना मुख्य पथ पर डोरीगंज चौक के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी ।
घटना मंगलवार देर शाम की है जब छपरा की तरफ से बाइक से आ रहे स्थानीय थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गाँव निवासी 35 वर्षिय तारकेश्वर राम को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी । जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए सुचना पर पहुँची स्थानीय पुलिस की सहायता से परिजनों ने जख्मी अवस्था मे इलाज के लिए छपरा ले जाने लगे लेकिन जाम के कारण छपरा नही जा सके वापस पी एम सी एच पटना ले जाने लगे लेकिन दिघवारा जाते जाते रास्ते मे ही उसकी मौत हो गयी ।
घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगो ने मुख्य पथ को दो घंटे तक जाम कर दिया जिसके बाद स्थानीय पुलिस एवं मुखिया प्रतिनिधि के काफी समझाने के बाद एवं सदर बी डी ओ के निर्देश पर परिजनों को 20 हजार रुपए की पारिवारिक सहायता राशी देने के बाद जाम खत्म हो सका।
शव को स्थानीय पुलिस ने अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है ।
मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसके चार नाबालिक पुत्र है । उसकी मृत्यु से परिजनों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है ।




Recent Comments