
छपरा. मांझी प्रखण्ड के आधा दर्जन बाजारों पर भीड़-भाड़ की सूचना मिलने के बाद बीएमपी के जवानों ने पहुंचते हीं हल्के बल का प्रयोग किया। जिससे कुछ देर तक सब्जी दुकानदारों व ग्राहकों में भगदड़ मची रही। शोख, मनचले युवक व पियक्कड़ इधर-उधर भाग कर छिपते नजर आये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को नरपलिया, ताजपुर, मेहंदीगंज, डुमरी, शनिचरा बाजार, चौबाह स्थान आदि बाजारों पर अचानक पहुंचे बीएमपी के जवानों पर नजर पड़ते हीं लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कुछ लोगों को उनके डंडे का सामना भी करना पड़ा। हालांकि उनके गिड़गिड़ाने पर जवानों ने चेता कर छोड़ दिया। वहीं स्थानीय प्रशासन व बीएमपी अधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए लोगों से कहा कि संक्रामक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हर हाल में करना है। लोगों की लापड़वाही व मनमानी बर्दास्त नही की जाएगी। वहीं सब्जी दुकानदारों को प्रशासन ने निर्देश दिया कि वे अपनी दुकान दुरी बना कर ठेले पर लगायें। दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग नही दिखा तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से प्रखण्ड क्षेत्र में सरकारी निर्देश का पालन नही करने वाले व बेवजह बाहर निकल कर घूमने वाले लोगों में हड़कम्प मच गया है।




Recent Comments