भेल्दी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल सोना बाबू को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान



अमनौर /सारण

शनिवार को भेल्दी में हुये सड़क हादसा में गंभीर रूप से घायल सोना सिंह उर्फ सोना बाबू बाबू कों शुभचिंतकों ने रक्तदान किया.सोमवार को भेल्दी व परसा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटना पारस हास्पिटल में इलाजरत परसा प्रखंड के बजरंग दल के अध्यक्ष सोना सिंह उर्फ सोना बाबू का कुशलक्षेम जान उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया.रक्तदाताओं ने आपने साथी को रक्तदान कर काफी संतुष्ट हुये.रक्तदान करने वालों में परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तूफान सिंह , नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह और मंडल उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह शामिल है.मालूम हो की सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत और आधा दर्जन लोग घायल हो गये थे.उन्हीं घायलों में भेल्दी निवासी स्व.नवल सिंह का पुत्र सोना सिंह उर्फ सोना बाबू भी थे.