स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

पचरुखी (सिवान): प्रखंड के बड़कागांव बाजार में गुरुवार को
ज्योति आंख के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क नेत्र
जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें आंखों की जांच कर जरूरतमंद लोगों को चश्मा वितरण किया गया।
इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। शिविर में
डां. कुणाल सिंह, रानी प्रवीन, संजय कुमार, समाजसेवी रामप्रवेश प्रसाद
बुधन पंडित, शिवशंकर सिंह,संजय कुमार,अरविंद कुमार,कुंती देवी
आदि मौजूद थे।
———