मैरवा में डायन बताकर महिला की पीटायी

24 घंटे तक पुलिस नहीं कर पाई जांच

परवेज़ अख्तर/सिवान;

जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के मुरियारी गांव में मंगलवार की सुबह एक 50 वर्षीय महिला को डायन बताकर कर कुछ लोगों द्वारा जमकर पिटाई करने का मामला सामने आया है. यहां तक कि मामले में पीड़ित महिला ने बाल काट घुमाने की भी आरोप लगाई है. 21 वीं सदी में इस प्रकार की घटना सुनकर लोग हतप्रभ हैं.
घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने अपाहिज पति के साथ थाने पहहुंचकर सुबह पुलिस को दी. जिसमें पीड़ित तेतरी देवी ने संतोष सिंह तथा उसके परिवार के विभु सिंह, रामावती देवी, विभु सिंह, ममता कुमारी, संतोष सिंह, जमुनी कुमारी, मिंटू देवी को आरोपित की है. पीड़ित महिला अपने अपाहिज पति को लेकर थाने पहुंची. पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से पूछा गया तो बताएं कि उस घटना की जांच पुलिस अभी कर रही है. वहीं जिला परिषद सदस्य उपेंद्र गौड़ ने बताया कि इस घटना ने हमारे गांव को शर्मसार कर दिया है. इस मामले में पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए.
—————