
तरैया प्रखंड में 61 किलोमीटर लंबी बनी मानव श्रृंखला,जिसमे जनप्रतिनिधियों ने भी लिया हिस्सा
तरैया/सारण।19.01.2020बाल विवाह, दहेज उन्मूलन,पूर्णतः शराबबन्दी एवं जल जीवन हरियाली के उत्साह के आगे बेटियो के समक्ष ठंढ का कोई असर नही पड़ा,तरैया के सड़को पर दो घंटे पूर्व ही छात्राओ का एक लंबी कतार खड़ा हो गया।और 61 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला छात्र-छात्राओं ने बनायी।मानव श्रृंखला में सरकारी विद्यालयों सहित निजी विधालयो के छात्र-छात्रा ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मानव श्रृंखला को सफल बनाया।लेकिन आम लोगो ने मानव श्रृंखला में सहयोग नहीं किया।विद्यालय के छात्र-छात्राओं,शिक्षकों एवं अन्य सरकारी कर्मियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।कस्तूरबा आवासीय विद्यालय गवन्द्री,मध्य विद्यालय डुमरी,तरैया कन्या,तरैया बालक,मध्य विद्यालय डेवढ़ी,हरखपुरा,पिपरा, भागवतपुर,माधोपुर,हरपुर फरीदन, प्राथमिक विद्यालय अंधरबाड़ी आदि सहित शिव एकेडमी रामकोला,न्यू एस.एस.पब्लिक स्कूल उसरी चाँदपुरा,डायमंड ड्रीम,होली होम,नेशनल एकेडमी आदि निजी विधालयो के छात्र- छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।डीलर रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं ने मानव श्रृंखला में भाग लिया।डॉ. श्रीनाथ प्रसाद के नेतृत्व में स्वथ्य कर्मियों ने भी मानव श्रृंखला में भाग लिया।बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि मानव श्रृंखला में 122000 लोगो ने पूरी उत्साह के साथ भाग लिया।और तरैया में मानव श्रृंखला पूर्णतः सफल रहा।*एसडीओ और बीडीओ ने किया मनिटरिंग,61 सेक्टरों में बाटा गया था तरैया*
मानव श्रृंखला के लिए तरैया को 61 सेक्टरों में बाटा गया था।जिसको सफल बनाने के लिए 305 समन्वयक तथा 08 जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गयी थी।एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,एसडीपीओ धीरेन्द्र प्रसाद साह,डीसीएलआर सुनील कुमार, बीडीओ राकेश कुमार ,सीओ वीरेन्द्र मोहन,बीएओ शिवशंकर प्रसाद आदि पदाधिकारियो ने मानव श्रृंखला का मुनिटिरिंग किया।*बीजेपी और जदयू के कार्यकर्ताओं ने भी लिया हिस्सा
जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह,जदयू नेता सह मुखिया संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह,जिला परिषद श्रीभगवान गुप्ता,पूर्व विधायक जनक सिंह,अमरनाथ सिंह,डॉ. त्रिलोकीनाथ सिंह,डॉ. असलम,धर्मेन्द्र कुमार साह,डॉ, रंजीत सिंह,प्राथमिक चिकित्सक सहयोग समिति के चिकित्सक आदि ने अपने समर्थकों के साथ मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया।




Recent Comments