एकमा में 55 घण्टे से गायब है बिजली, अफसर हैं नदारद नेताजी का भी पता नही
दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा बाजार में विगत 55 घण्टे से बिजली गुल है। एकमा बाजार में रविवार की संध्या किसी तरह अपना दुकान खोले रखा। आमदिनों की तुलना में रविवार को एकमा बाज़ार समय से पहले बन्द हो गया।

इधर बीते 55 घण्टे से बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। छठ महापर्व को ले भी लोगों को परेशानी हो रही है। रविवार की संध्या में राहुल नगर के कुछ युवा एकमा पावर सब स्टेशन में गए थे इसके बावजूद भी अब तक विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नही हुई है।

वहीं इस पुरे मामले में विद्युत विभाग के अधिकारी भी उदासीन बने हुवे हैं। एकमा व आसपास के नेताओं का भी कुछ अता पता नही है। बिजली कब तक आएगी इसके बारे में कोई ठोस जानकारी नही मिल पाई है मगर ऐसा अनुमान है कि सोमवार की शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

स्थानीय व्यवसाई राजीव कुमार ने बताया कि किसी तरह प्राइवेट मिस्त्री के सौजन्य से बिजली का काम कराया जा रहा है। राजीव ने बताया कि कई बार जेई को फोन किया गया मगर वे फ़ोन नही उठा रहे।

अनुमान है कि आज संध्या तक एकमा में बिजली आपूर्ति दुरुस्त हो जाएगी। बिजली गुल होने से व्यवसायियों के साथ साथ आमलोगों को काफी परेशानी हो रही है।




Recent Comments