सिवान :सात निश्चय से हो रहा बिहार का सर्वांगीण विकास- कविता सिंह

गुठनी(सिवान):- 
मंगलवार के दोपहर में गुठनी बाजार के उत्तर के मठिया के प्रांगण में जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।आयोजन में मुख्य अतिथि दरौंदा विधायक कविता सिंह ने कहा कि बिहार के मुखिया नीतीश कुमार के सेवाकाल में चौतरफा विकास की दरिया बह रही है।हर गरीब को आवास,हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल,पक्की गली-पक्की नाली से हर लोगो तक सड़क और नाला पहुंच जा रहा है जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण होगा।शिक्षा सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार हुआ है।

कार्यक्रम को जिला महासचिव बैरिस्टर यादव,अतिपिछड़ा जिलाअध्यक्ष नंदलाल राम,जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल सहित कई लोगों ने संबोधित किया।मौके पर बिकास राय,बिपिन सिंह,भीम पटेल,पुनीत सिंह,सुदामा ठाकुर,मनोज ठाकुर,अमित सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष सुनिल ठाकुर ने किया।