तरैया के मँझोपुर पुल से ट्रक पलट जाने से बाल बाल बचा उपचालक, टूटा पैर

तरैया(सारण)29.09.2019
प्रखण्ड के मँझोपुर गंडक नहर पर स्थित जर्जर पुल पर एक ट्रक नहर में पलट गया है।मंगलवार की रात्री एक ट्रक जो पटना से गोपालगंज लोहे की सरिया (छड़) लेकर जा रही थी कि पुल पार करने के क्रम में चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे ट्रक पुल की रेलिंग से पलट कर नहर में गिर गया। चालक थाना गोपालगंज के बरौली गाँव निवासी कामेश्वर कुमार है व उपचालक थाना नगरा के रसूलपुर गाँव निवासी राकेश कुमार है जो गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसमें उपचालक का पैर टूट गया। स्थानीय थाना ने सूचना पाकर घायलों को तरैया रेफरल अस्पताल में पहुँचाया।जिसे चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया।ज्ञातव्य हो कि यह पुल पूर्व से ही जर्जर अवस्था मे है।पुल का रेलिंग पहले ही ध्वस्त हो चुका है जिससे रात्री में अनजाने चालक जब वाहन लेकर आते है तो दुर्घटना गस्त हो जाते है।पूर्व में भी कई हादसे उक्त स्थल पर हो चुके है फिर भी पुल का निर्माण अबतक नहीं हो पाया है।कुछ माह पूर्व ही गंडक विभाग नदी की सफाई तो किया लेकिन पुल पर कोई ध्यान नहीं गया।सड़क निर्माण कम्पनी कहती है कि हमें पुल नही बनवाना है यह पुल गंडक विभाग देखेगी और वही इसका निर्माण करवाएगी।लेकिन गंडक विभाग आंख बन्द करके सो रही है शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ट्रक को नहर से निकालने की प्रक्रिया की जा रही है।




Recent Comments