बोलेरो ,बाइक चोरी का मामला दर्ज।

बनियपुर (सारण) स्थानीय थाना क्षेत्र के अलगअलग गावों में एक बोलेरो एक बाइक की चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।

पहली प्राथमिकी में एकमा थाना क्षेत्र के लालपुर निवासी रमेश कुमार यादव ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि बनियापुर के हंसराजपुर अपने मित्र की शादी में अपने बोलेरो लेकर आया था ।जिसका बरात सुहई गाजन गयी थी ।बरात लगने के बाद खाना खाने के बाद गाड़ी के पास गया जहा गाड़ी लगाया था।वहा से गाड़ी बोलेरो गायब थी।काफी खोजबीन के बाद नही मिली।

इधर बनियापुर मुख्यालय बाजार में सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक अज्ञात चोरो ने चोरी कर लिया है।मामले की प्राथमिकी सिहोरिया गांव निवासी जगदीश राम ने अज्ञात को नामजद करते प्राथमिकी दर्ज कराया है।दोनों मामले में पुलिस जाँच कर रही है।