नारायणपुर पंचायत के वार्ड 12 में 300 लोगो को अब मिलेगा शुद्ध जल, मुखिया ने किया जल मीनार का उद्घाटन

तरैया(सारण) 29.01.2020 :
प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के नारायणपुर गाँव के वार्ड नम्बर 12 में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत 17 लाख 6 हजार की लागत से बनकर तैयार जल मीनार का उद्घाटन बुधवार को मुखिया तारकेश्वर राय व वार्ड अध्यक्ष बिन्दु देवी ने संयुक्तरूप से किया।वार्ड विकास क्रियान्वयन एवं प्रबंधक समिति के द्वारा नल से जल प्रवाहित कर नव निर्मित जल मीनार का शुभारंभ किया गया। मुखिया तारकेश्वर राय ने बताया कि वार्ड बारह के लगभग 300 लोगों को इस योजना से अब शुद्ध व स्वच्छ पे जल मिलेगा।जिससे कई गरीब परिवारों को विभिन्न बीमारियों से छुटकारा मिलेगा तथा सदा निरोग रहेगें।क्योंकि स्वच्छ व शुद्ध पानी पीने से हम अपने शरीर को हमेशा स्वस्थ व सुरक्षित रख सकते है।उक्त मौके पर उप मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह,हरिचरन राय, परमेश्वर राय, डॉ. वकील राय, शत्रुधन राय, विजय साह,नारायण माँझी सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments