दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतिया : नगर पुलिस ने 1 घंटे के अंदर लूट की माल के साथ तीन लुटेरों को दबोचा है पुलिस ने उनके पास से एक लोडेड देसी कट्टा छे मोबाइल एक बड़ी चाकू एवं एक पावर बैंक आदि बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक शशि भूषण ठाकुर ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरे सुबह ट्रेन से उतारकर घर लौटते समय मुहर्रम चौक लाल बाजार एवं चरण रोड तीन स्थानों पर 3 राहगीरों को कट्टा और चाकू का भय दिखाकर लूट लिया सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष ने एक टीम गठित कर घेराबंदी करने का निर्देश दिया टीम ने नगर के चारों तरफ से नाकाबंदी एवं सर्च करते हुए चर्च रोड में दो लुटेरों को धर दबोचा उसके निशानदेही पर पुलिस ने छापामारी कर तीसरे लुटेरों को धर दबोचा और उसके पास से लूटे गए सभी सामानों को बरामद कर लिया लुटेरों के पास से लूट के समय उपयोग में लाए गए देसी लोडिंग कट्टा एवं उस चाकू को भी बरामद कर लिया है गिरफ्तार किए गए लुटेरों में काली बाग ओपी क्षेत्र के घुसुक पुर निवासी मोहम्मद मुस्लिम पिता स्वर्गीय मुबारक मियां एवं अफरोज आलम पिता इजहार उल मियां तथा जमादार टोला निवासी सज्जाद अंसारी पिता रुस्तम अंसारी बताया गया है इस पुलिस टीम में पुलिस पावर अवर निरीक्षक आबिद हसन एवं मोहम्मद अलाउद्दीन शामिल थे लूट के शिकार यात्रियों में रविंद्र कुमार नरेश अग्रवाल एवं पप्पू राम शामिल हैं





Recent Comments