शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी का काटा गुप्तांग, गंभीर स्थिति में रेफर

मढ़ौरा/ (सारण), 01जुलाई2024। नगर में सोमवार को एक बड़ी घटना घटी जब प्रेम में विचलित एक युवती ने किचेन की चाकू से प्रेमी का गुप्तांग को काट दिया। युवती इतने पर भी नहीं रूकी, इत्मीनान से बाथरूम में जाकर पहले चाकू को साफ किया फिर लैट्रिंग सीट में कटे हिस्से को डालकर पानी फ्लस कर उसे बहा दिया। पुलिस को खूद से सूचना देते हुए घटना की जानकारी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने युवती के किराए के मकान के बेडरूम में अचेत पड़े युवक को स्थानीय मढ़ौरा के रेफरल अस्पताल पहुंचाया । जहां से युवक का प्राथमिक उपचार कर को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे तुरंत छपरा से पटना लेकर चले गए। मामले में युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले आई। युवती ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस को सौंप दी। इसके पुर्व युवती ने बदहवास हालत में घटना को लेकर मिडिया को अपनी बाते कहीं । जिसमे उसने बताया कि पीछले दो सालों से युवक से प्रेम चल रहा था और उन्होने शारीरिक शोषण कर शादी के लिए तारीख पे तारीख दे रहा था।
           घटना को अंजाम देने वाली युवती तथा कथित रुप से निजी अस्पताल संचालक महिला चिकित्सक वैशाली जिले की और  घटना का शिकार युवक मढ़ौरा नगर पंचायत का वार्ड पार्षद बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार युवती नगर में एक निजी अस्पताल का बतौर महिला चिकित्सक संचालन कर रही थी। वही जख्मी युवक नगर का एक बतौर वार्ड पार्षद के पद पर बताया गया है। कथित प्रेमिका चिकित्सक ने बताया ने बताया की युवक का उसका तीन साल से जान पहचान था। बीते डेढ़ साल से युवक शादी का भरोसा दिलाकर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके धोखे से तंग आ चुकी थी।
प्रेमिका ने प्रेमी के नाम की रचाई थी मेहंदी, लेकिन प्रेमी युवक ने शादी करने से कर दिया इनकार :

कथित प्रेमी चिकित्सक ने बताया कि युवक ने सोमवार को रजिस्ट्रार के यहां जाकर शादी करने की बात कही थी। सुबह से वह प्रेमी युवक के नाम की हाथों में मेहंदी लगाकर तैयार थी। दिन के लगभग साढ़े दस बजे के आसपास युवक को उसने फोन कर बुलाया। युवक ने आकर शादी करने से इनकार कर दिया। कहा कि वह उसे  शादी नहीं कर सकता है। इससे वह विचलित हो गई युवक लगातार तारीख पे तारीख दे शादी से इनकार कर रहा था। बाद में उसने कथित चिकित्सक ने युवक को पहले बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर सुला दिया फिर पूरी घटना को अंजाम दे दिया।