बाईक से सड़क के पानी के छींटे पड़ना महंगा परा युवक को
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती की रिपोर्ट-

जख्मी युवक

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र का सिमरी पंचायत के मियांचक गांव में मंगलवार सुबह एक निजी क्लिनिक के कर्मचारी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी को ईलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही जख्मी ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
घटना को संबंध में जख्मी मियांचक गांव निवासी मो फिरोज आलम ने बताया कि अन्य दिनों की भांति घर से सिमरी बख्तियारपुर मुख्य बाजार स्थित क्लिनिक पर आ रहे थे।इसी दौरान पहले से घात लगाये मो मैसर उर्फ कलुआ ने अपने दोस्त के संग मिलकर मेरी जमकर पीटाई कर दी। इसके साथ मैसर ने फिरोज के एक दोस्त की भी पिटाई कर दी।घटना के बाद आनन- फानन में मो फिरोज और उसके साथी को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।जहाँ उसका इलाज जारी है।
घटना के संबंध में बख्तियारपुर थाना को दिए आवेदन में मो फिरोज ने कहा कि कुछ दिनों पूर्व सिमरी बख्तियारपुर बाजार से बाइक से घर लौटने के दौरान सड़क पर जलजमाव की वजह से पानी की कुछ छीटे मो मैसर पर पड़ गई।जिससे आक्रोशित मैसर ने अपने परिजनों के संग उसकी पिटाई कर दी।इसके बाद मंगलवार सुबह भी मैसर ने दोस्तों के संग मिलकर मेरी पिटाई कर दी।
घटना के संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, जांच कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जायेगी।