
अमनौर(सारण)।एसएच 104 अमनौर-भेल्दी मुख्य पथ धरहरा मठिया के पास बीच सड़क पर साइफन लगाने के कार्य आधा अधूरा कर छोड़ देने के कारण आये दिन हो रही दुर्घटना को लेकर नाराज स्थानीय लोगों ने घंटों सड़क जाम कर संवेदक तथा प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को समाजसेवी युवा नेता मयंक कुमार सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे शम्भू राय, जितेंद्र राय, सनोज राय, रंजन राय, साधु राय, राहुल राय, चन्दन राय, पप्पू ठाकुर,सुरेंद्र राय, चन्दन तिवारी,लाल मोहन राय,राजू यादव,बिनोद कुमार,बिनोद महतो,लालू राय,अशोक राय, सुनील कुमार,चन्देश्वरी सिंह आदि दर्जनों स्थानीय लोगों ने बताया कि संवेदक द्वारा सुरक्षा मानकों का ख्याल न रख साइफन लगाने के लिए आधे सड़क को काट दिये गए हैं. वहीं कार्य भी ठप कर दिये गए हैं. इस लापरवाही के कारण आये दिन कई दुर्घटना घट रही है. पिछले तीन जून को वहां रखे साइफन से टकराने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत ह़ गयी थी. अबतक लगभग दर्जनों घटना घट गई. जिसमें दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं. प्रतिदिन किसी न किसी दुर्घटनाग्रस्त लोगों को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया जाता है. जिसे विभिन्न समाचार पत्रों ने प्रमुखता से खबर छापी थी. बावजूद अबतक प्रशासन से लेकर संवेदक तक कोई पहल कर रहे हैं यहां तक कि जानकारी के बाद जनप्रतिनिधि भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं. रोज रोज की इस घटना से तंग आकर मजबूरन सड़क पर आना पड़ा है. जबतक इस समस्या का निदान नहीं हो जाता तबतक विरोध जारी रहेगा. इधर सड़क जाम होने से घंटों तक सड़क के दोनों तरफ गाडियों की लम्बी लाइनें लगी रही. मालूम हो कि अमनौर -भेल्दी मुख्य पथ धरहरा के निकट दो तथा अपहर के पास एक सड़क काटकर उसके नीचे साइफन लगाने का कार्य महिनों से चल रहा है. लेकिन संवेदक द्वारा अस्थाई तौर पर इसे यात्रियों को सावधान करने के लिए रंबल स्ट्रीप, स्पीड लिमिट के बोर्ड के अलावा रेड सिग्नल नहीं लगाये गए हैं. जिससे पंद्रह दिनों के अंदर कई दुर्घटना घट चूकि है. वहीं एक बाइक के साइफन से टकराने के कारण पिता पुत्र दोनों की मौत हो गयी थी. इसको लेकर विभिन्न समाचार पत्रों ने विस्तार से खबर छापी थी मगर संवेदक द्वारा सुरक्षा को लेकर कार्य क्षेत्र दोनों तरफ दो दो ड्राम रख दिया गया . इधर जाम की सूचना के घंटों बाद मौके पर थानाध्यक्ष सुुुजीत कुमार व सीओ सुशील कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. वहीं इस
कार्य को जल्द नहीं करने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जिसके बाद लोगों ने जाम हटाया.




Recent Comments