डोरीगंज मे बालू लदी तीन ट्रैक्टर एवं दो बाइक जप्त , सात गिरफ्तार-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“””””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के दफ्दरपुर काजीपुर रोड से स्थानीय पुलिस ने बालु लदी तीन ट्रैक्टर एवं दो बाइक को जप्त किया है साथ ही मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गश्ती के क्रम मे दफ्दरपुर काजीपुर रोड से बालु लदी तीन ट्रैक्टर एवं दो बाइक को जप्त किया गया है साथ ही मौके से तीनों चालक सहित दो बाइक से लाइनर का कार्य कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
गिरफ्तार लोगों मे डुमरी चंदेल टोला के पप्पु यादव , गुड्डू कुमार , पप्पु कुमार उर्फ चन्दन , अभय कुमार , रसलपुरा गाँव निवासी रजनीकांत सिंह , विक्की कुमार एवं दफ्दरपुर निवासी सन्नी कुमार शामिल है ।




Recent Comments