मुख्यमंत्री बृद्धापेंशन योजना कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

परसा(सारण) :विहार सरकार के समाज कल्याण बिभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री बृद्धापेंशन योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ अमनौर के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने सूबे के सभी 60 बर्षो से ज्यादा उम्र के बृद्ध महिला पुरुष के आर्थिक सहयोग के लिए बृद्धा पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया।जिससे समाज के सभी बृद्धा पेंशन से वंचित बृद्ध महिला पुरुषो को योजना का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बृद्धा पेंशन में लगी प्रतिबन्ध को हटा दिया।जिससे सभी समुदाय के बृद्ध को इस योजना का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि 60 से ज्यादा उम्र वाले को 400 रूपये और 80 से ज्यादा उम्र वाले बृद्ध को 500 रूपये प्रति माह राशि दिया जायेगा।उन्होंने उपस्तिथ जनप्रतिनिधि से योजना की ब्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने की अपील।कार्यक्रम की शुभारम्भ अंजनी पंचायत से शुरू किया गया।कार्यक्रम में पूर्व विधायक ने कई महिला पुरुष से आवेदन स्वीकृत कर योजना का शुरुआत किया।बीडीओ रजत किशोर सिंह उप प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धेश्वर सिंह नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे राज नारायण शर्मा कन्हैया कुमार सकलदीप माँझी प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह अशोक ठाकुर राज मोहन कुमार सिंह आदि उपस्तिथ थे।