
बिहारी का दिल्ली में भी धमाल, जन्मदिन की खुशियां जरूरतमंदो के बीच बांट पेश किया नया नजरिया

नई दिल्ली /छपरा : देश की राजधानी दिल्ली में एक बिहारी के जन्मदिन मनाने का नजरिया ऐसा की समाज़ में उत्प्रेरक की भूमिका में ला खड़ा कर दिया। ऐसे कार्य कोई रातों रात सोच कर नहीं कर सकता। इस तरह जरूरतमंदो के बीच खड़ा रहने की कहनी बिहार के छोटे से अंचल सारण जिले के मढ़ौरा प्रखंड में कई वर्षो से लोगों के जुबानी सुनी जा रही है।

अब ये बिहारी युवक तेजपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता फिलहाल दो विगत वर्षो से अपने सामाजिक दायित्व का धमाल दिल्ली में दिखा रहे। जिसका झलक मंगलवार को उनके जन्मदिन पर साफ-साफ झलका। नजरिया ऐसा की खुशी जरूरतमंदो के चेहरे पर भी।
जन्मदिन के मौके पर दिल्ली के सेवा आश्रम में इलाज कराने आये हुये मरीजों के बिच मीठाइयाँ और कम्बल बाँटा। साथ ही साथ रात मे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल के पास जरुरत मंदो के बिच कम्बल बाँट कर खुशियाँ बांटी गई ।ये काम समाज़ के लिये प्रेरक है।इसिलए तो जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने दिल्ली में मनोज कुमार गुप्ता को पार्टी के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी है।




Recent Comments