फरियादियों की समस्या

✍परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन परिसर में शनिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत शनिवार को सांसद कविता सिंह के पति जदयू नेता अजय सिंह ने दारौंदा और आस पास के प्रखंडों से आए तीन सौ से अधिक फरियादियों की समस्या सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने दूरभाष पर अधिकारियों को कुछ मामलों में हिदायत भी दी।