मढ़ौरा/सारण ।
थाना क्षेत्र के तेजपुरवां लेरुआ तख्त में पानी में चली गयी भैस को निकालने में एक 44 वर्षीय व्यक्ति की खुद ही गहरे पानी में डुब गया । डुबने की जानकारी पर गांव वाले जब तक उसे ढ़ुढ़ कर बाहर निकालते तबतक उसकी मौत हो गयी थी । मृतक जगमोहन मांझी का पुत्र रमेश मांझी बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार रमेश मांझी की भैस पास के ही गेहुंआ नदी में चली गयी थी । रमेश इसे देख भैस को बचाने और उसे बाहर निकालने के लिये खुद ही पानी में उतर गया । पानी की गहरायी का पता नही चलने के कारण रमेश मांझी खुद गहरे पानी में चला गया और डुबने लगा । रमेश के हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हुये जब तक उसे बचाने और बाहर निकालने का प्रयास किया जाता तबतक उसकी मौत हो चुकी थी । गांव वालों के अनुसार रमेश मांझी एक जिम्मेवार व्यक्ति था । खेती और पशु को पालकर अपने परिवार का पालन करता था ।

परिजनों में मचा कोहराम, पत्नी और बच्चें हुये बेसुध

रमेश मांझी की मौत की सुचना मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया । शव से लिपट कर रमेश मांझी की पत्नी और बच्चें बेसुध होने लगे । तीन पुत्र एक पुत्री का पिता रमेश घर पर खेती और पशुपालन कर अपने परोवार का भरन पोषण करता था । रमेश की मौत से परिवार में एक मात्र कमाने वाले व्यक्ति भी नही रहा । घटना की सुचना पर पंचायत के पूर्व मुखियां प्रतिनिधि परमात्मा राय ने पहुंच कर परिजनों को हिम्मत देने का प्रयास किया । वही घटना की सुचना आपदा पदाधिकारी सीओ व थानाध्यक्ष को दी तथा अंतिम संस्कार के लिये आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया । सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले अपनी कारवाई में जुट गयी थी । समाचार प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही थी ।