ठनका गिरने से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
आंदर (सिवान) : थाना क्षेत्र के संथू गांव में शनिवार की संध्या ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई, जबकिउसका छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में घायल को इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक संथू गांव निवासी भरत पंडित का पुत्र नीरज पंडित एवं घायल प्रिंस कुमार हैं। जानकारी के अनुसार दोनों संध्या करीब तीन बजे घर के बगल पुल पर बैठे हुए थे। उसी समय अचानक ठनका दोनों के शरीर पर गिर गया, जिसमें बड़े भाई की मौत मौके पर हो गई एवं छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। मां-पिता का रो रो कर बुरा हाल है। पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बड़ा भाई आठवीं एवं छोटा भाई यूकेजी का छात्र था। दोनों गांव के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ते थे।