तरैया 21.08.2020

तरैया प्रखंड के पचभिण्डा गांव में पूर्व विधायक जनक सिंह ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी स्थिति को जाना एवं उनको हो रही समस्याओं के विषय में बात करके निराकरण का प्रयास करते हुए राहत सामग्री का वितरण किया।जिसमें पचभिण्डा के नारा मलाह टोली,कोईरी टोला,मुस्लिम टोला,पश्चिम टोला,कहरटोली में राहत सामग्री के रूप में सूखा राशन चिउड़ा गुड़,बिस्कुट,मास्क सहित का राहत पैकेटों का वितरण किया। सिंह ने कहा कि इस दैविक आपदा के समय में मेरे तरफ से इस छोटी सी भेंट को आप लोग स्वीकार करें और मैं हर दुख की घड़ी में आपके साथ हूं।वितरण करते वक्त श्री सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी सदैव ध्यान रखा एवं जहां भी गए पहले लोगों को मास्क वितरण करके सभी के मास्क लगाने के बाद ही राहत सामग्री का वितरण किया एवं लोगों को बाढ़ के दौरान कोरोना महामारी से भी बचने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बिल्कुल अनिवार्य है एवं खास करके बच्चों एवं बुजुर्गों की देखभाल पर विशेष ध्यान रखना जरूरी है।उक्त मौके पर जोगिंदर सिंह कुशवाहा,रामाधार सिंह,अनारमा पांडेय,मिथलेश सिंह मुन्ना गिरी,रितेश पांडेय,राजकुमार सिंह,रामप्रवेश सिंह कुशवाहा,पीयूष रंजन,सोनू सिंह, शत्रुघ्न राय,संजीव राय,गोलू सिंह, समेत दर्जनों लोग मौजूद थे