अमनौर(सारण)। अमनौर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हत्या के मामले का फरार चल रहे अभियुक्त को उसके साथी के गिरफ्तार किया है. जिसके पास से दो पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात गश्ती के दौरान एक ब्लैक कलर की न्यू मोडल की स्कॉर्पियो पटना से सिवान की तरफ जा रही जिसपर पुलिस को संदेह होने पर उसे रोककर वाहन चेकिंग किया.जहां वाहन चेकिंग के दौरान उन लोगों के पास से दो पिस्टल मिलते ही पुलिस के हरकत में आ गयी. पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्जे मे लेकर उसपर सवार सभी को थाने ले गयी. जिससे पुछताछ व जांच के दौरान पाया कि उसमें एक हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त है. वहीं उसके साथ पकड़े गये अन्य लोगों को लेकर पुलिस तफ्तीश कर रही है. इसकी सूचना एसपी सारण को दी गयी. पकड़े गये लोग सिवान जिले के बताये गये है. हालांकि थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी इस संबंध में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.