सिवान :राशन कार्ड के लिए बच्चों सहित प्रसुता घंटों रही कतार में खङी
#बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट

मैरवा ( सिवान ) :- – – नगर क्षेत्र स्थित प्रखंड परिसर में राशन कार्ड बनवाने को लेकर महिलाओ की लम्बी कतारो के बीच प्रसुताओ ने भी ठंड की परवाह किए बगैर घन्टो देर तक कतार में खङी रही , उनसबके साथ गोद में मासूम छोटे बच्चे भी रहे लम्बे समय बाद भी क्रम नही आने पर कई महिलाये थककर कतार में ही बैठ गई. ज्ञात हो सरकारी योजनाओ का लाभ उठाने के लिए महिला सदस्यो के नाम से ही राशन कार्ड बनना है जिसको लेकर ठंड की प्रबलता को नजरअंदाज करते हुए बुढे व अन्य नवविवाहिता सहित प्रसुतताए भी कतार में खङी रही अव्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया कि राशन कार्ड बनाने के लिए आवेदन लेने का कार्य चल रहा है, आनावश्यक दिक्कत व अन्य समस्या नहीँ हो इसके लिए अलग अलग पंचायतो के लिए निश्चित दिन की घोषणा कर दी गई है, महिला सदस्यो के नाम से राशन कार्ड का बनना सरकार की पहल है, कुछ सदस्य जो साथ में बच्चा लेकर आ रहे है उन्हे समझाने का प्रयास किया जाता है ।




Recent Comments