
आप की सरकार बनी तो विश्व स्त्तर का बनेगा सोनपुर मेला
#आम आदमी पार्टी ने सोनपुर मेला में लगाया नि:शुल्क सदस्यता शिविर
छपरा(सारण)। बिहार प्रदेश आम आदमी पार्टी ने सोमवार की देर शाम सोनपुर मेला स्थित पुस्तक मेले में पार्टी की नि:शुल्क सदस्यता शिविर का आयोजन किया।शिविर का उद्धघाटन आप के प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो को संबोधित करते हूए वक्ताओं ने कहा कि सोनपुर मेला के ऐतिहासिक और पौराणिक पक्षों को ध्यान में रखते हुए इसे विश्व स्तर का दर्जा दिये जाने की जरूरत है।जबकि सच्चाई यह है कि मेला दिन-प्रतिदिन छोटा आकार लेता जा रहा है।यूपीए और एनडीए की सरकारों ने इस मेला के साथ नाइंसाफी की है।यदि बिहार में आप की सरकार बनती है तो सोनपुर मेला के ऐतिहासिक पक्षों को अक्षूण्ण रखते हुए इसे विश्व स्त्तर का बनाया जाएगा।शिविर के उद्घाटन समारोह में साथ प्रदेश महिलाशक्ति की महासचिव प्रिया सिंह, प्रदेश सचिव ई उमा शंकर , प्रवक्ता चंद्रभूषण, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंद लाल राम, पटना जिला संगठन सचिव विकास,अमित सिंह ,मुज़्ज़फरपुर नगर अध्यक्ष रवि कुमार सहित अन्य प्रमुख आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Recent Comments