भूमि विवाद मामले की हुई सुनवाई
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को शिविर लगा भूमि विवाद मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान दोनों पक्षकारों का आवेदन
लिए गए। इस दौरान कई का ऑन द स्पार्ट निपटारा कर दिया गया तो कई को अगले सप्ताह में पूरे कागजात के साथ बुलाया गया। हुसैनगंज थाना परिसर में अंचलाधिकारी सिद्धनाथ सिंह एवं थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में शिविर आयोजित कर भूमि विवाद निपटारे की सुनवाई की गई। इसमें कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान पांच मामले का निपटारा किया गया जबकि दो मामलों में नोटिस जारी की गई।




Recent Comments