
जुमलेबाज और कनफुकवा से सचेत होकर महागठबंधन को वोट दीजिए : तेजस्वी
हाजीपुर (01/05/19) : आज देश में इमरजेन्सी जैसी स्थिति है। लोकसभा के चार चरणों के मतदान से यह तय हो गया है कि धर्मनिरपेक्ष भारत ने एनडीए के गाड़ी को पंक्चर कर दिया है। युवाओं को रोजगार के नाम पर और किसान भाईयों को कर्ज माफी और सस्ते लोन दिलाने का वादा कर चुनाव जीतने वाला जुमलेबाज नरेंद्र मोदी जी को इस बार के चुनाव में देश के मतादाता मतदाता मालिक नकारने का काम किया है। आरक्षण से छेड़छाड़ और संविधान को तोड़ने की कोशिश करने वाले साशन को आवामो ने नकारने का काम किया है। ये बातें प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने राजापाकर के उच्च विद्यालय मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को रिकार्ड मतों से जीताने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया सकलदेव राय एवं संचालन रालोसपा के वरीय नेता नागेन्द्र कुशवाहा कर रहे थे। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री भोला राय, विधान पार्षद सुबोध कुमार राय, पूर्व विधान पार्षद विशनदेव राय, कांग्रेस नेत्री प्रतीभा कुमारी, राजद नेता एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दामाद अनील कुमार साधु, प्रदेश महासचिव राजीव रंजन, महागठबंधन प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, रालोसपा जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह, राजद जिलाध्यक्ष पंछीलाल राय, युवा राजद जिलाध्यक्ष संजय पटेल, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय, वरीय पार्टी नेता पवन यादव, तपसी प्रसाद सिंह, रालोसपा के प्रहलाद यादव, राजद जिला उपाध्यक्ष अरविंद राय, पुलिस राय, मो कमरे आलम, राजद प्रखंड मीडिया संयोजक सुबोध पटेल, विनोद प्रसाद सिंह, शंभू दास, रालोसपा के युवा जिलाध्यक्ष पंकज साह, उपेन्द्र पासवान, चंद्रशेखर कुमार पटेल, पूर्व मुखिया दीपक सिन्हा, पैक्स अध्यक्ष हिरो राय आदि लोगों ने संबोधित किया।




Recent Comments