
गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने किया जनसभा
महनार (वैशाली): बुधवार को महनार उच्च विद्यालय के मैदान में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पसुपति कुमार पारस के पक्ष में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और लोजपा के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने अपने चाचा पसुपति कुमार पारस के लिए चुनावी जनसभा कर वोट मांगा और कहा की चार दशकों से हमारा परिवार हाजीपुर के जनता के साथ है और हमारे पिताजी माननीय श्री रामविलास पासवान ने हाजीपुर के लिए बहुत कुछ किया है जिससे आज हाजीपुर को लोग विश्व में जानते है और निरंतर ऐसे ही हाजीपुर के लिए करते रहेंगे। वही सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की आज देश में भाजपा के सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है।किसी भी पार्टी के सरकार के लिए सबसे पहले देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और मोदी की सरकार को जनता के साथ देश की भी चिंता है।गृह मंत्री ने कहा की आज सारी दुनिया में भारत को जाना जाता है।2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तो भारत पूरे देश के टॉप टेन देश के नौवे नंबर पर था और आज साढ़े चार साल में हमारा देश छठे स्थान पर चला गया और अब साल नही बल्कि कुछ महीनों में ही हमारा भारत रूस,चीन को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर पहुँच जाएगा।वही देश मे हुए आतंकी हमले पर राजनाथ सिंह ने कहा की हम बॉर्डर पर सैनिक को अब खुली छूट दे रखे हैं हमारा देश मजबूत है अपनी सुरक्षा के लिए ना की किसी देश पर हमला के लिए।पहली वार हम नही करेंगे लेकिन दुश्मन अगर एक गोली चलाता है तो हमारी सैनिक इतनी गोली चलाएंगे जिसकी कोई गिनती नही होगी।साथ ही सर्जीकल स्ट्राइक पर गृह मंत्री ने कहा की हमारी सेना पाकिस्तान में घुस कर आतंकियों का सफाया किया है ये हम कहते है लेकिन विपक्षी पार्टी इसका सबूत मांगते है।गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सरकार को निशाना साधते हुए कहा की जब देश में काँग्रेस की सरकार थी तो देश की क्या इस्थिति था किसी से छिपा नही है काँग्रेस सरकार में हर रोज चार से पाँच किलो मीटर औसत से सड़को का निर्माण होता था लेकिन आज हर रोज तीस से पैंतीस किलो मीटर हर रोज सड़को का निर्माण किया जा रहा है,पहले लोगो के पास गैस कनेक्शन नही था घर की महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती थी लेकिन आज प्रधानमंत्री उज्वला योजना से हर घर में गैस कनेक्शन दिया गया,अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1 करोड़ 3 लाख गरीब परिवारों को मकान दिया गया और 2022 तक हर गरीब को अपना मकान होगा। इस चुनावी सभा में मंच पर कृषि मंत्री प्रेम कुमार,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय,महनार विधायक उमेश सिंह कुशवाहा,महनार के पूर्व विधायक डॉ अच्युतानंद सिंग,राघोपुर के पूर्व विधायक सतीश कुमार,लोजपा सांसद प्रतिनिधि अवधेश सिंह,जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय,मनोज मेहता,शशि सिंह,जितेंद्र सिंह के साथ एनडीए गठबंधन के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे




Recent Comments