बिहार में भी नक्सलियों का उत्पात , बाराचट्टी में सड़क निर्माण कंपनी की चार गाड़ीयों को किया आग के हवाले

पटना :बुधवार की रात बिहार के गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभवित भोगताडीह जैगीर गांव के समीप भाकपा माओवादियों की टीम ने सड़क निर्माण कार्य मे लगे 4 वाहनों में आग कर दिया।बताया जा रहा हैं कि 30 की संख्या में रहे हथियारबन्द नक्सलियों ने तीन जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया हैं ।घटना की सूचना के बाद ट्रेनी आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात एसएसबी जबानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले को देखा। आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।मालूम हो की बुधवार को ही महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने हमला कर के 15 जवानों की शहादत ले ली थी ।

घटना का कारण लेवी से जुड़ा बताया जा रहा है। यहां आरईओ की ओर से तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पिछले 2 महीने से कराया जा रहा था।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना से पहले निर्माण कार्यस्थल पर कई बार पेट्रोलिंग की गई थी। ठिकेदार को भी अलर्ट किया गया था।पिछले दिनों इलाके के तिलेटण्ड गांव के राज कुमार सिंह भोगता को पकडकर नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।