
एसडीआरएफ की टीम ने गंडक नदी में डूबे किशोर को खोजने के लिए चलाया खोजी अभियान
पानापुर(सारण) : सोमवार को थानाक्षेत्र के बसहियाॅ में डूबे किशोर के खोजबीन में एसडीआरएफ की टीम बसहियाॅ पहुँची।एसडीआरएफ के खोजी दास्ताँ ने गंडक नदी में घंटों सर्च अभियान चलाया।लेकिन किशोर का कहीं कोई अता-पता नहीं चल सका।एसडीआरएफ के टीम पहुँचते ही अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद तथा थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर खोजी दलों का सहायता में लगे रहे । बता दे कि रविवार को बसहियाॅ गंडक नदी में नहाने के लिए पाँच बच्चे गये थे।जिसमें से जितेन्द्र साह का दस वर्षीय पुत्र शुभम् कुमार नदी में डूब में गया । घटनास्थल पर स्थानीय मुखिया बबलू सिंह, जदयू युवा प्रदेश महासचिव रत्नेश कुमार भास्कर, मंडल भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र पण्डित सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।




Recent Comments