छड़ लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे गिरे पेड़ से टकराया,ड्राइवर समेत दो मजदूर जख्मी

मांझी(सारण) मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर जयप्रभा सेतु ओवर ब्रीज के समीप छड़ लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे गिरे पेड़ से जा टकराया। तथा उसपर सवार दो मजदूरों समेत चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना रविवार देर शाम की है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से पीएचसी पहुंचाया गया। बाद में चिंताजनक स्थिति में तीनों को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों में बलिया जिले के ठेकहाँ निवासी सुरेन्द्र साह तथा टेनिस कुमार एवम चांद दियर निवासी मुन्ना कुमार शामिल हैं। सभी घायल ट्रैक्टर पर लोहे का छड़ लादकर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।