दाहा नदी में मिला अधेड़ का शव
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी क्षेत्र के छितौली गांव के पास रविवार की दोपहर दाहा नदी में उपलाते हुए एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला। नदी में शव
मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह सड़ गल गया था, इस कारण
शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर
ग्रामीणों ने नदी में एक शव को देखा। इसकी सूचना चैनपुर पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। ओपी प्रभारी राकेश
कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के
लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है तथा उसकी
पहचान के लिए आसपास से जानकारी जुटाई जा रही है।




Recent Comments