☀07 साल से लगातार प्रत्येक साल दर्शन के लिए जाते हैं सीवान से श्रद्धालु सदस्य

✍️परमार मीडिया नेटवर्क

सीवान: श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शनिवार को सीवान से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया। श्रीमाता वैष्णो देवी दर्शन समिति सीवान के तत्वावधान में यह जत्था इस बार लगातार सातवीं साल रवाना हुई है। यात्रा में शामिल सदस्य सोमवार 28 सितंबर को माता रानी का दर्शन करेंगे। वर्ष 2014 से ही जत्था प्रत्येक साल माता रानी के दर्शन के लिए जाती है। सावधानियों के जत्थे को सिवान स्टेशन पर श्री साईं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ रामेश्वर कुमार सिंह तथा आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि माता रानी की कृपा से परिवार तथा सामाजिक कल्याण होता है। यह बहुत ही गर्व की बात है कि इस जिले से प्रत्येक साल श्रद्धालुओं का जत्था माता रानी के दर्शन के लिए जाती है।उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी तथा यात्रा के दौरान करोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को फेस मास्क भी उपलब्ध कराया। इस मौके पर समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार पांडेय, अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने कहा कि यह यात्रा 30 अगस्त को संभावित थी, लेकिन कोरोना वायरस को लेकर माता रानी के भवन बंद था। 5 माह के बाद 16 अगस्त से यात्रा शुरू हुई है। इसके बाद दर्शन के लिए यात्रा की जा रही है। लॉकडाउन के बाद इस जिले से मातारानी के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं का यह पहला जत्था है। उन्होंने कहा कि इस बार परिवार तथा समाज में सुख, शांति तथा समृद्धि की कामना की जाएगी। कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए भी मातारानी से कामना की जाएगी। जत्था में यात्रा प्रभारी अभिषेक सोलंकी ,डॉ जेपी यादव, अभिषेक आर्यन, शंभूनाथ सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, प्रेम कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, मुन्ना साह, अनूप कुमार आदि शामिल है।