नवनिर्मित सड़क एवं नाले का विधायक ने किया उद्धघाटन

दैनिक खोज खबर, छपरा
छपरा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड -13 मे भरत मिलाप चौक के पास मस्जिद से लेकर लक्ष्मी नारायण मंदिर तक विधायक कोष से नव निर्मित सड़क एवं ढक्कन सहित नाला का विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने उद्धघाटन किया. इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा कि मेरे क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी जर्जर सड़कों के निर्माण कराने का मै चरणबद्ध तरीके से प्रयास कर रहा हूँ खासकर जो वर्षों से उपेक्षित है. विकास को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक में पहुँचाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूँ जिसका एक उदहारण आपके सामने है. उन्होंने बताया की यहाँ सड़क ख़राब होने से आसपास के लोगो को काफी कठिनाई होती थी लेकिन सड़क के निर्माण से ये समस्या अब दूर हो गई.केंद्र और राज्य सरकार की जो भी योजनाए है वो निश्चित तौर पर समाज के प्रत्येक लोगों तक पहुँचाने का मेरा प्रयास जारी है.उन्होंने बताया की ये सड़क बनने से कई मुख्य सड़क का वैकल्पिक मार्ग भी हो गया ज्ञात हो की इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों में काफी हर्ष का माहौल है.इस दौरान शहर के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ एस के पाण्डेय,राजेश फैशन,अभिनव सिंह,वार्ड पार्षद लालदेव राय समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे.




Recent Comments