*मधेपुरा:समान काम समान वेतन को लेकर प्राथमिक  शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन*
👈कुंजबिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत  प्राथमिक  शिक्षक संघ चौसा के द्वारा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को  13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।बताते चलें कि बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ बार-बार पत्र स्मार पत्र एवं मिलजुल कर   न्यायोचित मांगों को सरकार का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करना, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आलोक में समान काम के लिए समान वेतन देना सुनिश्चित किया जाए।
 उक्त बातें  अंचल प्राथमिक  शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणदेव पासवान ने कहा। श्री पासवान ने पुरानी पेंशन योजना को लागू करने,नई पेंशन योजना को समाप्त करने, 10 शिक्षकों का चयन उद्देश्य प्राथमिक शिक्षक आयोग का गठन, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के आलोक में नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली प्रकाशन, प्रशिक्षित शिक्षकों को नियुक्ति तिथि से ग्रेड पर अप्रशिक्षित शिक्षकों को भी ग्रेड पे दिये  जाने  की मांग हम संघ की ओर से करते हैं।
 इस मौके पर प्रखंड बिहार प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि सरकार केवल और केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आशा करती है परंतु 4 शिक्षक भूखे रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे पाएगी या एक प्रश्न चिन्ह है। सरकार हम सबों को समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करें।
 TET शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालचंद मंडल ने कहा कि सरकार हम सबों के साथ छलावा कर रही है। दोहरी नीति का शिक्षक शिकार हो रही है। सरकार को चाहिए जिस प्रकार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बिहार में लागू कर रही है। उसी प्रकार शिक्षक के भविष्य के साथ भी जीने योग्य समान कार्य समान वेतन को लागू कर हम सबों से कार्य ले। 
उपाध्यक्ष मशीर आलम सिद्दीकी ने कहा किराज्य सरकार प्रारंभिक शिक्षकों के साथ दोरंगी नीति अपना रही है। जिसके कारण समान कार्य के बदले समान वेतन, सेवा शर्त,ग्रेड पे,स्थानांतरण व अन्य समस्याओं का निदान नहीं हो पा रही है। 
उपाध्यक्ष नासीर आलम ने कहा सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ हम सभी शिक्षक संघ एकजुट  गोलबंद है। सरकार को हमारी मांगे माननीय चाहिए। समान कार्य समान वेतन को लागू किया जाए और साथ ही मान्य सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में कार्य करें।सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा के अनुसार हमारे वेतन को सुरक्षित करें। पुरानी पेंशन योजनाओं को चालू कर हमारे भविष्य के साथ समझौता दे। उपरोक्त मांग हम सबों के भविष्य के लिए आवश्यक है। 
इस मौके पर जिला प्रतिनिधि पंकज कुमार, राज्य प्रतिनिधि वीरेंद्र राय, अंकेक्षक यहिया सिद्दीकी, सदस्य विजय कुमार,कार्यालय सचिव शहनवाज,लक्की शर्मा, निरंजन कुमार, पुरुषोत्तम कुमार आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।इसके बाद प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा को अपने मांगों के समर्थन में स्मार पत्र सौपा।