शहर से लेकर गांव तक रही सरस्वती पूजा की धूम
संवाददाता, छपरा
   जिले के छोटे बड़े सभी शिक्षण संस्थानों समेत अन्य कई जगहों पर विद्यार्थियों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की। सरस्वती पूजा की धूम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो तक रही।

शहर से लेकर गांव तक सरस्वती माता की मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहे।

        एकमा के सेंट जोसेफ हाई स्कूल, पाथ फाइंडर, आरएनएस सेंट्रल हाई स्कूल आदि जगहों पर भी माँ शारदे की आराधन लोगो ने की।
इस दौरान “वर दे वीणा वादिनी वर दे” के भजन व स्वर गूंजते रहे।