
मांझी अटल-पथ पर भाजपा कार्यकर्ता ने सदस्यता अभियान चलाकर किया वृक्षारोपण
मांझी(सारण): स्थानीय मांझी चट्टी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता मे सदस्यता अभियान चला गया। जिसमे सैकड़ो लोगों को सदस्य बनाया गया। उसके बाद चट्टी से रामघाट जाने वाली अटल-पथ के किनारे दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया और धरती को हरा-भरा बनाये रखने का संकल्प लिया। वहीं जम्मू-कश्मीर से केन्द्र सरकार द्वारा धारा 370 व 35 ए हटाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आपस मे एक दुसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी एव गृह मंत्री अमृत शाह को बधाई दी। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, हेम नारायण सिंह, रामाशंकर मिश्रा , जलालपुर मंडल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष निर्मल पाण्डेय, युवा नेता शिवाजी सिंह, मनोज प्रसाद, भोला ठाकुर, प्रवक्ता बबलू शर्मा, सुर्य प्रकाश तिवारी आशिष मिश्रा बिजेंद्र शुक्ला, शम्भूनाथ सिंह, मंजय तिवारी, अनिल राम, जय किशोर सिंह, आशीष मिश्रा आदि सहित दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए ।




Recent Comments