छापेमारी में तीन कारोबारी गिरफ्तार
मांझी(सारण) : मांझी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी तथा विदेशी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बलिया मोड़ से विदेशी शराब के साथ दो कारोबारी तथा डुमाईगढ़ से देशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। कारोबारियों के पास से बरामद शराब की मात्रा 78 लीटर बतायी जाती है। गिरफ्तार कारोबारियों में जलालपुर थाना क्षेत्र के काही गांव निवासी अशोक मिश्रा का पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा, कमलदेव मिश्रा का पुत्र मोहन मिश्रा तथा मांझी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ गांव निवासी विजय यादव का पुत्र मुन्ना यादव बताया जाता है।




Recent Comments