
परसा प्रखंड के जदयू अध्यक्ष पद पर ललन सिंह निर्विरोध चयनित
✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण):-प्रखंड के शोभेपरसा गाँव स्तिथ महावीर मंदिर परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव प्रवेक्षक प्रियदर्शी चौरसिया की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण संपन हुआ।अध्यक्ष पद चुनाव के लिए आयोजित आम सभा में प्रखंड के सभी पंचायत के अध्यक्ष जदयू के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी राज मोहन कुमार तथा आम जनता के सर्व सहमति से प्रखंड के बकसंडा गाँव निवासी बीस सूत्री सदस्य ललन सिंह को प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चयनित किया गया।नव चयनित अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के उत्थान तथा संगठन के लिए जिम्मेवारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने की आश्वसान दिया।नव चयनित अध्यक्ष को अमनौर के पूर्व जदयू विधायक कृष्ण कुमार मंटू सिंह पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह पूर्व सरपंच विनोद सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह शुभ नारायण सिंह वीर बहादुर सिंह महेश सिंह बीडीसी भोला सिंह संतोष सिंह आदि ने बधाई दिया।प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह बीडीसी प्रतिनिधि श्यामबाबू राम राम नारायण शर्मा दीपक कुमार सिंह मुन्ना सिंह पंचायत अध्यक्ष प्रिंस कुमार विकास कुमार शर्मा विनोद सिंह मनीष सिंह टुनटुन राम शिव नाथ सिंह राज कुमार माँझी मंटू कुमार सिंह भागवत सिंह उपेन्द्र सिंह उपेन्द्र कुमार महतो भगवत हरिजन हरेन्द्र सिंह आदि सैकड़ो पार्टी के सदस्य और पदाधिकारी उपस्तिथ थे।




Recent Comments