प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के विरुद्ध चल रहे पोल्ट्री फार्म को अंचलाधिकारी ने बंद करने का दिया आदेश

न्यूज़ इनपुट-प्रेम कुमार /बिदुपुर :
बिदूपुर (वैशाली): प्रखंड के मथुरा चौक से सटे प्रदूषण मानकों के विरुद्ध चल रहे दो बड़े-बड़े पॉलटी फार्म को बिदूपुर अंचलाधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने निरीक्षण के बाद दोनों पोल्ट्री फार्म को अविलंब बंद करने का आदेश दिया है। जिससे संचालकों में हड़कंप है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय पंचायत सचिव शैलेन्द्र ने भी जांच रिपोर्ट में एक फार्म बस्ती से उत्तर दिशा में साढ़े 48 फिट पर है जबकि दक्षिण दिशा में घर से दूरी साढ़े 73 फिट पर फॉर्म होने का दावा किया था।जो निरीक्षण के दौरान सही पाये जाने पर अंचलाधिकारी ने पोल्ट्री फार्म बंद करने का आदेश निर्गत किया गया है । मालूम हो की ग्रामीणों ने सघन बस्ती में पोल्ट्री फार्म से संक्रमित बीमारी फैलने का अंदेशा जाता आला अधिकारियों से शिकायत कर रखा था ।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों के विरुद्ध चल रहे पोल्ट्री फार्म को अंचलाधिकारी ने बंद करने का दिया आदेश




Recent Comments